ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 10 November 2025

DIPS News: डिप्स अर्बन एस्टेट की हर्षिता ने बढ़ाया संस्थान का मान

DIPS News: डिप्स अर्बन एस्टेट की हर्षिता ने बढ़ाया संस्थान का मान
डेली संवाद, लुधियाना। DIPS News: लुधियाना में आयोजित 11वीं सीनियर स्टेट सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप, जिसका आयोजन सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन, पंजाब द्वारा किया गया, में विभिन्न ज़िलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में डिप्स की प्रतिभाशाली छात्रा हर्षिता ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 1 स्वर्ण पदक और 3 कांस्य पदक जीतकर डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के एम.डी. तरविन्दर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह, सीएओ जशन सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने हर्षिता को उसकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि “डिप्स अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी श्रेष्ठता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हर्षिता जैसी छात्राएँ डिप्स की शान हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है।” प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता ने भी हर्षिता की इस उपलब्धि को विद्यालय और डिप्स परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।