DIPS News: डिप्स अर्बन एस्टेट की हर्षिता ने बढ़ाया संस्थान का मान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, लुधियाना। DIPS News:
लुधियाना में आयोजित 11वीं सीनियर स्टेट सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप, जिसका आयोजन सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन, पंजाब द्वारा किया गया, में विभिन्न ज़िलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में डिप्स की प्रतिभाशाली छात्रा हर्षिता ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 1 स्वर्ण पदक और 3 कांस्य पदक जीतकर डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया।