डेली संवाद, जालंधर/लांबड़ा। Punjab News: दिल्ली के विधायक हरीश खुराना के जालंधर के लांबड़ा मंडल आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर विधायक हरीश खुराना ने क्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गुरु चरणों में शीश नवाया और सरबत के भले, सुख-शांति, समृद्धि तथा मानवता की खुशहाली के लिए अरदास की।
प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विधायक हरीश खुराना का स्वागत किया और उन्हें श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जगबीर बराड़, लांबड़ा मंडल प्रधान श्री मंदीप बख्शी, कुलदीप माही, विनय मोहन और मंगत राम शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
विधायक हरीश खुराना के लांबड़ा मंडल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सभी ने आपसी सद्भाव, सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।