Skip to content

Jalandhar News: जालंधर कैंट में दीपक बाली ने किया नई सड़क का उद्घाटन, दीप नगर के लोगों को मिली सौगात

ओल्ड फगवाड़ा रोड पर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत, दीपक बाली बोले- हलके का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता

Jalandhar News: जालंधर कैंट में दीपक बाली ने किया नई सड़क का उद्घाटन, दीप नगर के लोगों को मिली सौगात
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं जालंधर कैंट हलके के इंचार्ज दीपक बाली ने ओल्ड फगवाड़ा रोड स्थित दीप नगर में नई सड़क का उद्घाटन किया।

इस मौके पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए दीपक बाली का धन्यवाद किया।

दीप नगर में सड़क निर्माण से लोगों को मिलेगी राहत

ओल्ड फगवाड़ा रोड, दीप नगर में सड़क का उद्घाटन होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि सड़क का निर्माण क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लोगों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता: दीपक बाली

इस अवसर पर दीपक बाली ने कहा कि जालंधर कैंट हलके के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़कों का सुधार और बुनियादी ढांचे का विकास बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

1014084817.jpg

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के निवासियों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

जालंधर कैंट में जारी रहेंगे विकास कार्य

दीपक बाली ने कहा कि जालंधर कैंट हलके का सर्वांगीण विकास और लोगों की सुविधा सुनिश्चित करना उनका मुख्य उद्देश्य है। आने वाले समय में भी क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य करवाए जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर सड़कें और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जालंधर कैंट के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।