डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Police Transfer: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत जालंधर, लुधियाना और अमृतसर समेत कई प्रमुख शहरों के पुलिस कमिश्नरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की कमान अब गुरप्रीत सिंह भुल्लर को सौंपी गई है। वहीं लुधियाना में स्वपन शर्मा को पद से हटाकर सतिंदर सिंह को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी कुलदीप सिंह को दी गई है।
जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में बदले पुलिस कमिश्नर
सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
* गुरप्रीत सिंह भुल्लर: नए पुलिस कमिश्नर, जालंधर।
* सतिंदर सिंह: नए पुलिस कमिश्नर, लुधियाना।
* कुलदीप सिंह: नए पुलिस कमिश्नर, अमृतसर।
* स्वपन शर्मा: DIG, रूपनगर रेंज।
* हरमनबीर सिंह: DIG, बॉर्डर रेंज, अमृतसर।
यह आदेश पंजाब सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।


31 IPS/PPS अधिकारियों की नई तैनाती
इस प्रशासनिक फेरबदल में राज्य के कई पुलिस रेंज, जिलों और महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। जालंधर रेंज में भी नई नियुक्ति की गई है।