Saturday, 13 June 2026
हरियाणा
Haryana News: अबोहर में ओबीसी सम्मेलन, सीएम नायब सैनी ने समाज की भूमिका और एकजुटता पर दिया जोर
डेली संवाद, अबोहर।
Haryana News: अबोहर में आयोजित ओबीसी समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने समाज की भूमिका और सरकार की नीतियों पर विस्तार से बात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी समाज शिक्षा, कृषि, रक्षा और राष्ट्र निर्माण में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि समाज अब अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य को लेकर अधिक जागरूक और संगठित हो चुका है।