Skip to content

Haryana News: अबोहर में ओबीसी सम्मेलन, सीएम नायब सैनी ने समाज की भूमिका और एकजुटता पर दिया जोर

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अबोहर। Haryana News: अबोहर में आयोजित ओबीसी समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने समाज की भूमिका और सरकार की नीतियों पर विस्तार से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी समाज शिक्षा, कृषि, रक्षा और राष्ट्र निर्माण में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि समाज अब अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य को लेकर अधिक जागरूक और संगठित हो चुका है।

ईमानदारी से लागू

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय को सरकार की नीति और नियत में ईमानदारी से लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर समाज को अधिकारों की नई शक्ति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने समाज से एकजुट होकर मजबूत सामाजिक शक्ति के रूप में उभरने का आह्वान भी किया।