ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 14 June 2026

Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे लुधियाना, राशन वितरण समारोह में हुए शामिल

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को लुधियाना दौरे पर पहुंचे, जहां उनका शहर के प्रसिद्ध श्री ज्ञान स्थल मंदिर, सुभानी बिल्डिंग चौक में भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों, मंदिर प्रबंधन समिति और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने जरूरतमंद महिलाओं को अपने हाथों से राशन वितरित किया और मंदिर द्वारा वर्षों से किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री ज्ञान स्थल मंदिर समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सेवा कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश कर रहा है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

बच्चों से मुलाकात की

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री का एक अलग और आत्मीय रूप भी देखने को मिला। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल के बीच उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात की, उनके सिर पर हाथ फेरा और उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की। बच्चों के साथ मुख्यमंत्री की यह सहजता लोगों को काफी पसंद आई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंदिर परिसर में कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्यों और सामाजिक योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। आयोजन में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से आयोजन का महत्व और अधिक बढ़ गया।