Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे लुधियाना, राशन वितरण समारोह में हुए शामिल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को लुधियाना दौरे पर पहुंचे, जहां उनका शहर के प्रसिद्ध श्री ज्ञान स्थल मंदिर, सुभानी बिल्डिंग चौक में भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों, मंदिर प्रबंधन समिति और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने जरूरतमंद महिलाओं को अपने हाथों से राशन वितरित किया और मंदिर द्वारा वर्षों से किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री ज्ञान स्थल मंदिर समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सेवा कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश कर रहा है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।