ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 18 July 2026

Haryana News: हरियाणा में बिजली चोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने बिजली चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबित राजस्व की वसूली के लिए 45 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत करीब 56 करोड़ रुपये की बकाया जुर्माना राशि वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (HSEB) के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान की निगरानी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नवदीप सिंह विर्क कर रहे हैं। अभियान राज्य के सभी 22 जिलों में एक साथ संचालित किया जाएगा।

रिकॉर्ड का गहन परीक्षण

डीजीपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थानों में दर्ज बिजली चोरी के मामलों की केस डायरी और रिकॉर्ड का गहन परीक्षण करें। विशेष रूप से ऐसे मामलों की सूची तैयार करने को कहा गया है, जिनमें एक लाख रुपये या उससे अधिक की जुर्माना राशि अब तक बकाया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

निर्देशों के अनुसार, थाना प्रभारी स्वयं इन मामलों की निगरानी करेंगे और लंबित जुर्माने की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अभियान की नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट भी संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।