Haryana News: हरियाणा में बिजली चोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने बिजली चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबित राजस्व की वसूली के लिए 45 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत करीब 56 करोड़ रुपये की बकाया जुर्माना राशि वसूलने का लक्ष्य रखा गया है।
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (HSEB) के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान की निगरानी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नवदीप सिंह विर्क कर रहे हैं। अभियान राज्य के सभी 22 जिलों में एक साथ संचालित किया जाएगा।