Thursday, 02 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana News: हरियाणा ने जीएसटी राजस्व में रचा इतिहास, दोगुने से अधिक बढ़ा संग्रह
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा ने जीएसटी राजस्व वृद्धि में देशभर में एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन करते हुए अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति बनाए रखी है। भले ही राज्य का क्षेत्रफल और जनसंख्या देश के कुल आंकड़ों का एक छोटा हिस्सा है, लेकिन जीएसटी संग्रह में इसका योगदान काफी अधिक है।
आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा (Haryana) भारत के कुल क्षेत्रफल का केवल 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का लगभग 2.2 प्रतिशत होने के बावजूद राष्ट्रीय जीएसटी संग्रह में करीब 7.4 प्रतिशत का योगदान देता है। यह राज्य की मजबूत आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को दर्शाता है।