Skip to content

Haryana News: हरियाणा ने जीएसटी राजस्व में रचा इतिहास, दोगुने से अधिक बढ़ा संग्रह

हरियाणा ने जीएसटी राजस्व में रचा इतिहास
हरियाणा ने जीएसटी राजस्व में रचा इतिहास
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा ने जीएसटी राजस्व वृद्धि में देशभर में एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन करते हुए अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति बनाए रखी है। भले ही राज्य का क्षेत्रफल और जनसंख्या देश के कुल आंकड़ों का एक छोटा हिस्सा है, लेकिन जीएसटी संग्रह में इसका योगदान काफी अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा (Haryana) भारत के कुल क्षेत्रफल का केवल 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का लगभग 2.2 प्रतिशत होने के बावजूद राष्ट्रीय जीएसटी संग्रह में करीब 7.4 प्रतिशत का योगदान देता है। यह राज्य की मजबूत आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को दर्शाता है।

14.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2018-19 से 2024-25 के बीच हरियाणा के जीएसटी राजस्व में दोगुने से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं जून 2025 की तुलना में जून 2026 में जीएसटी संग्रह में 14.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो राज्य की वित्तीय प्रगति को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने बताया कि जून 2026 के दौरान हरियाणा जीएसटी संग्रह के मामले में गुजरात और आंध्र प्रदेश के बाद तीसरे स्थान पर रहा। यह उपलब्धि राज्य की बेहतर कर प्रणाली और बढ़ते निवेश का परिणाम है।