Thursday, 03 July 2025
हरियाणा
Haryana News: पुलिस ने मारा छापा, 55 जुआरी गिरफ्तार, 12 लाख कैश, 46 मोबाइल और 6 कारें बरामद
डेली संवाद, करनाल।
Haryana News: मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड (CM Flying Squad) टीम ने छापा मारकर मौके से 55 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 12 लाख रुपए कैश, 46 मोबाइल, एक रिवाल्वर और 6 कारें बरामद हुई है। जुए का यह अड्डा हरियाणा (Haryana) के करनाल (Karnal) में चल रहा था। आरोप है कि इसमें स्थानीय प्रशासन की भी मिलीभगत रही है।
जुए के अड्डे में शराब पार्टी का भी पूरा इंतजाम था। पुलिस को मौके से अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद कीं। इसके अलावा बड़े टिफिन बॉक्स भी मिले, जिनमें पनीर, दाल मखनी, रोटियां भी परोसी जा रही थीं।
Tash Jua[/caption]
मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड ने मारा छापा
जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के करनाल में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड ने जुए के अड्डे पर छापा मारा। यहां पुलिस ने मौके से जुआ खेलते 55 जुआरी पकड़े। रेड के दौरान 500 और 100 रुपए के नोट जमीन पर बिखरे मिले। पुलिस कर्मचारियों को कैश गिनने में 1 घंटा लगा।
जुए के अड्डे में शराब पार्टी का भी पूरा इंतजाम था। पुलिस को मौके से अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद कीं। इसके अलावा बड़े टिफिन बॉक्स भी मिले, जिनमें पनीर, दाल मखनी, रोटियां भी परोसी जा रही थीं।
छापेमारी गुप्त रखी गई
खास बात यह है कि इस रेड की जानकारी को लोकल पुलिस और प्रशासन से पूरी तरह गुप्त रखा गया था। करनाल सीएम फ्लाइंग के साथ इस जॉइंट ऑपरेशन में सीएम फ्लाइंग पानीपत और सोनीपत के साथ-साथ पानीपत और करनाल सीआईडी टीमें भी शामिल थीं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जुआरियों में पानीपत, करनाल, घरौंडा, यूपी और उत्तराखंड के लोग शामिल हैं। रेड करने पहुंचे डीएसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से मुख्य आरोपी रिंकू जुए का अड्डा चला रहा था, जो फरार है। पुलिस ने चार आरोपियों को रिमांड पर लिया है। [caption id="attachment_71807" align="aligncenter" width="800"]
Tash Jua[/caption]