Skip to content

Haryana News: पुलिस ने मारा छापा, 55 जुआरी गिरफ्तार, 12 लाख कैश, 46 मोबाइल और 6 कारें बरामद

Haryana News: पुलिस ने मारा छापा, 55 जुआरी गिरफ्तार, 12 लाख कैश, 46 मोबाइल और 6 कारें बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, करनाल। Haryana News: मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड (CM Flying Squad) टीम ने छापा मारकर मौके से 55 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 12 लाख रुपए कैश, 46 मोबाइल, एक रिवाल्वर और 6 कारें बरामद हुई है। जुए का यह अड्डा हरियाणा (Haryana) के करनाल (Karnal) में चल रहा था। आरोप है कि इसमें स्थानीय प्रशासन की भी मिलीभगत रही है।

मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड ने मारा छापा

जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के करनाल में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड ने जुए के अड्डे पर छापा मारा। यहां पुलिस ने मौके से जुआ खेलते 55 जुआरी पकड़े। रेड के दौरान 500 और 100 रुपए के नोट जमीन पर बिखरे मिले। पुलिस कर्मचारियों को कैश गिनने में 1 घंटा लगा। जुए के अड्‌डे में शराब पार्टी का भी पूरा इंतजाम था। पुलिस को मौके से अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद कीं। इसके अलावा बड़े टिफिन बॉक्स भी मिले, जिनमें पनीर, दाल मखनी, रोटियां भी परोसी जा रही थीं।

छापेमारी गुप्त रखी गई

खास बात यह है कि इस रेड की जानकारी को लोकल पुलिस और प्रशासन से पूरी तरह गुप्त रखा गया था। करनाल सीएम फ्लाइंग के साथ इस जॉइंट ऑपरेशन में सीएम फ्लाइंग पानीपत और सोनीपत के साथ-साथ पानीपत और करनाल सीआईडी टीमें भी शामिल थीं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जुआरियों में पानीपत, करनाल, घरौंडा, यूपी और उत्तराखंड के लोग शामिल हैं। रेड करने पहुंचे डीएसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से मुख्य आरोपी रिंकू जुए का अड्डा चला रहा था, जो फरार है। पुलिस ने चार आरोपियों को रिमांड पर लिया है। [caption id="attachment_71807" align="aligncenter" width="800"] Tash Jua Tash Jua[/caption]

ये पकड़े गए घरौंडा के जुआरी

घरौंडा का रहने वाला रिंकू ही पूरे अड्डे को चला रहा था। इसके साथ ही घरौंडा के नीरज कुमार, रवि कुमार, रविन्द्र कुमार, किशन कुमार, रिंकू गर्ग, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, जयप्रकाश, राकेश पाल, देवी दयाल, अमित कुमार, सचिन शर्मा, विजय शर्मा, सुरेंद्र कुमार, रवि, नवीन निवासी गांव डिंगर माजरा और सेठी सिंह पकड़े गए हैं।

करनाल के 11 लोग पकड़े

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए जुआरियों में करनाल के विरेंद्र कुमार, शम्मी, रजनीश मितल, सन्नवर खान, संजय सैनी, सुरेंद्र उर्फ सिंदर, योगेश, संदीप सैनी, कृष्ण, सुरजीत सिंह और नवीन सिंह शामिल हैं।

पानीपत, UP और उत्तराखंड के ये लोग शामिल

पानीपत के अनिल, सन्नी, लविस, नीरज, रवि, काबुदीन, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, लव, मनीष, रोहित, गोरव, मनप्रीत गिल, इंद्रजीत, गगन, राकेश शर्मा, लेखराज, यशपाल, लखी कुमार, अनिल कुमार, संदीप, सतपाल, कृष्ण को पुलिस ने पकड़ा है। UP के जिला मुजफ्फरनगर का विनय और उत्तराखंड के जिला चम्पावत का अभिषेक भी पकड़ा गया है।