Thursday, 24 April 2025
हरियाणा
Haryana News: सीएम नायब सैनी ने समारोह दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News:
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि गाँव हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं। जब गांव मजबूत होता है, तभी देश मजबूत होता है। जब पंचायतें सशक्त होती हैं, तभी लोकतंत्र जीवंत होता है। इसलिए गांवों का विकास हो और वे आत्मनिर्भर बनें, ये हम सबकी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उन्होंने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में गाँवों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, जब हमारा गांव विकसित होगा, तो प्रदेश विकसित होगा और निश्चित तौर पर हम वर्ष 2047 से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा कर लेंगे।