Monday, 26 May 2025
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स घोषित
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News:
हरियाणा (
Haryana
) के उच्चतर शिक्षा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा वर्ष 2022, 2023 और 2024 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स घोषित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय के महानिदेशक राजीव रतन ने बताया कि निकट भविष्य में राज्य स्तरीय समारोह में वैज्ञानिकों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक डॉ. अरविन्द कुमार और डॉ. राजकुमार को वर्ष 2022 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है जबकि डॉ. विनीत वशिष्ठ और डॉ. विकास को हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।