ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 16 March 2026

Haryana News: रोडवेज बस पलटने से बची, 30 यात्री सुरक्षित निकाले गए

डेली संवाद, कुरुक्षेत्र। Haryana News: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में पटियाला रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस निर्माणाधीन पुलिया के पास फंस गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। यह घटना बोधनी गांव के पास हुई, जहां बस सड़क किनारे और खदान के बीच अटक गई थी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि पुलिया के पास बड़े-बड़े सरिए खड़े थे। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। यह बस कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) के पिहोवा सब डिपो की थी और पंजाब के पटियाला से पिहोवा बस स्टैंड जा रही थी। बस फंसने के बाद यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। बाद में क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। [caption id="attachment_105203" align="aligncenter" width="1200"] Roadways Bus Narrowly Escapes Overturning in Kurukshetra Roadways Bus Narrowly Escapes Overturning in Kurukshetra[/caption]

निर्माण कार्य करीब 7 महीने से चल रहा

कंडक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि ड्राइवर ने बस को धीमी गति से चलाते हुए कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन आगे का टायर नरम मिट्टी में धंस गया। सड़क काफी तंग है और पुलिया का निर्माण कार्य करीब 7 महीने से चल रहा है। आसपास ताजी मिट्टी डाली गई थी, जिससे टायर नीचे चला गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

रविंद्र कुमार ने साफ किया कि बस फंसने की घटना ओवरटेक के कारण नहीं हुई। रास्ता काफी संकरा है और ड्राइवर ने किसी वाहन को ओवरटे नहीं किया था। उन्होंने कहा कि ब्रेक या स्टेयरिंग फेल होने की संभावना भी है, जिसकी जांच के बाद असली कारण सामने आएगा।

सड़क की खराब स्थिति

यात्री और स्थानीय लोग राहत की सांस ले रहे हैं कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। कंडक्टर ने कहा कि इस घटना में ड्राइवर की कोई गलती नहीं है और सड़क की खराब स्थिति ही बस फंसने का मुख्य कारण रही। प्रशासन ने भी निर्माणाधीन पुलियों के आसपास सुरक्षा उपाय बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की सलाह दी है ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।