Roadways Bus Narrowly Escapes Overturning in Kurukshetra[/caption]
Haryana News: रोडवेज बस पलटने से बची, 30 यात्री सुरक्षित निकाले गए
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, कुरुक्षेत्र।
Haryana News: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में पटियाला रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस निर्माणाधीन पुलिया के पास फंस गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। यह घटना बोधनी गांव के पास हुई, जहां बस सड़क किनारे और खदान के बीच अटक गई थी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि पुलिया के पास बड़े-बड़े सरिए खड़े थे।
बस में करीब 30 यात्री सवार थे। यह बस
कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)
के पिहोवा सब डिपो की थी और पंजाब के पटियाला से पिहोवा बस स्टैंड जा रही थी। बस फंसने के बाद यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। बाद में क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया।
[caption id="attachment_105203" align="aligncenter" width="1200"]
Roadways Bus Narrowly Escapes Overturning in Kurukshetra[/caption]
Roadways Bus Narrowly Escapes Overturning in Kurukshetra[/caption]