Friday, 12 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana News: हरियाणा का 2047 लक्ष्य: 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था, 40 लाख प्रति व्यक्ति आय
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें और विकास योजनाएं प्रस्तुत कीं।
सीएम नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि “विकसित भारत-2047 के विजन को आधार बनाकर हमने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार किया है। हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था में 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का योगदान करें और हरियाणा को 40 लाख रुपये से अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य बनाएं।”