Skip to content

Haryana News: हरियाणा का 2047 लक्ष्य: 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था, 40 लाख प्रति व्यक्ति आय

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें और विकास योजनाएं प्रस्तुत कीं। सीएम नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि “विकसित भारत-2047 के विजन को आधार बनाकर हमने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार किया है। हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था में 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का योगदान करें और हरियाणा को 40 लाख रुपये से अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य बनाएं।”

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास, उद्योग, कृषि, शिक्षा और तकनीकी नवाचार क्षेत्रों में सुधार की योजनाओं पर भी जोर दिया। बैठक में नीति आयोग के सदस्यों ने हरियाणा के विजन डॉक्यूमेंट-2047 की सराहना की और इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की संभावनाओं पर चर्चा की। यह बैठक हरियाणा के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को केंद्र सरकार की नीतियों से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।