डेली संवाद, अमृतसर।
Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली और पुणे के बाद अब पंजाब में अपनी एंट्री करने जा रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 13 जून को पंजाब (Punjab) में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है।
पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) की एंट्री होने जा रही है। पार्टी की ओर से 13 जून को अमृतसर (Amritsar) में प्रदर्शन की तैयारी की गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 13 जून को अमृतसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है।
शाम 4 बजे पहुंचेंगे अमृतसर
दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर कहा कि वे शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे और छात्रों व युवाओं से अपील की कि वे अमृतसर गेट पर एकत्र हों। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करना है।
[caption id="attachment_18439" align="alignnone" width="1200"]
Cockroach Janta Party[/caption]
दीपके ने कहा कि यदि सभी मिलकर आवाज उठाएं तो NEET और CBSE छात्रों को न्याय मिल सकता है। CJP अब तक नई दिल्ली, पुणे और लखनऊ में NEET पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। इसके अलावा, पार्टी देश के सात राज्यों में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।
वहीं लखनऊ के बाद अमृतसर, जयपुर, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी रैलियों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और छात्रों को न्याय दिलाने के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।