ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 11 June 2026

Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री ने लिंगानुपात गिरावट पर जताई गहरी चिंता

Arti Singh Rao
Arti Singh Rao
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य में घटते लिंगानुपात को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए भ्रूण लिंग जांच करने और करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। चंडीगढ़ में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सरकार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंत्री ने कहा कि इस दिशा में सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कन्या भ्रूण हत्या और लिंग आधारित भेदभाव को रोकने में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।