Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री ने लिंगानुपात गिरावट पर जताई गहरी चिंता
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य में घटते लिंगानुपात को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए भ्रूण लिंग जांच करने और करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है।
चंडीगढ़ में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सरकार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।