Monday, 08 June 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी की लहर, 10 जून तक लू और हीट वेव का येलो अलर्ट जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में भीषण गर्मी की लहर जारी है। रविवार को राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया जिससे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था।
वहीं मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, जल्द ही मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में राहत मिल सकती है।
Punjab Weather Update[/caption]
10 जून को लू की चेतावनी
हालांकि तब तक राज्य भर में लू की चेतावनी जारी कर दी गई है। मालवा के अधिकांश जिलों के लिए आज और कल तथा पूरे राज्य के लिए 10 जून को लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़ गया है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक हो गया है। [caption id="attachment_7219" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]