Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी की लहर, 10 जून तक लू और हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में भीषण गर्मी की लहर जारी है। रविवार को राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया जिससे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। वहीं मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, जल्द ही मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में राहत मिल सकती है।

10 जून को लू की चेतावनी

हालांकि तब तक राज्य भर में लू की चेतावनी जारी कर दी गई है। मालवा के अधिकांश जिलों के लिए आज और कल तथा पूरे राज्य के लिए 10 जून को लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़ गया है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक हो गया है। [caption id="attachment_7219" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने 8 जून के लिए फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा जिलों के लिए येलो हीट वेव अलर्ट जारी किया है। फिलहाल बाकी जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। 9 जून को भी फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर जिलों में लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही 10 जून को स्थिति और खराब हो सकती है। अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, मानसा, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का सहित अधिकांश जिलों के लिए येलो हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है।