Skip to content

Accident News: यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल

Iraq Bus Accident
Iraq Bus Accident
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, इराक। Accident News: यात्रियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक यात्री बस में भीषण आग लग गई है जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकरी के मुताबिक दक्षिणी इराक (Iraq) के नासिरिया शहर के पास एक यात्री बस के साथ भयानक हादसा (Accident) हो गया है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। [caption id="attachment_16612" align="aligncenter" width="1200"] Accident News Accident News[/caption]

21 लोगों की मौत

इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई घायलों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।