Skip to content

Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, PRTC कर्मचारियों ने चक्का जाम और धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

PRTC Buses Strike
PRTC Buses Strike
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जेल में बंद कर्मचारियों को रिहा नहीं किया गया और उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 22, 23 और 24 जून को हड़ताल के साथ सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा और मुख्यमंत्री के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

चार साल में कोई नई बस नहीं चलाई

यूनियन नेताओं ने बताया कि आंदोलन की शुरूआत 10 जून से पंजाब भर के डिपो में रैलियों और रोष प्रदर्शन से होगी। प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल ने आरोप लगाया कि सरकार ने चार साल में कोई नई बस नहीं चलाई और निजी बसों को प्राथमिकता देकर विभाग को निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन नेताओं और कर्मचारियों पर मामले दर्ज कर जेल भेजकर विरोध की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार समान काम के लिए समान वेतन और अन्य लंबित मांगों को लागू नहीं कर रही है। सीनियर उपप्रधान हरकेश विक्की ने आरोप लगाया कि सरकारी बसों को डिपो में खड़ा कर निजी किलोमीटर स्कीम की बसों को प्राथमिकता दी जा रही है। यूनियन नेताओं ने चेताया कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ और जेल में बंद कर्मचारियों को रिहा नहीं किया गया, तो 22 से 24 जून तक होने वाली हड़ताल और धरना प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रबंधन की होगी।