Monday, 08 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, PRTC कर्मचारियों ने चक्का जाम और धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
डेली संवाद, पंजाब।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जेल में बंद कर्मचारियों को रिहा नहीं किया गया और उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 22, 23 और 24 जून को हड़ताल के साथ सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा और मुख्यमंत्री के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।