Skip to content

Himachal News: HRTC पेंशनरों को बड़ी राहत, हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच मिलेगी पेंशन, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Sukhvinder-Singh-Sukhu-Chief-Minister-of-Himachal-Pradesh
Sukhvinder-Singh-Sukhu-Chief-Minister-of-Himachal-Pradesh
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, शिमला। Himachal News: हिमाचल प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) के हजारों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि अब एचआरटीसी पेंशनरों को हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच नियमित रूप से पेंशन का भुगतान किया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री ने शिमला में एचआरटीसी पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के दौरान लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पेंशन भुगतान को समयबद्ध और नियमित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार हर महीने 23 करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निपटारे के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने की भी घोषणा की गई है।

पेंशन लाभ प्रदान किया जाए

बैठक में मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी प्रबंधन को निर्देश दिए कि अक्टूबर 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए उन कर्मचारियों को जल्द पेंशन लाभ प्रदान किया जाए, जिनकी पेंशन अभी तक शुरू नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान पेंशन पाने के लिए कई बार दो से तीन महीने तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब समय पर पेंशन मिलने से हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत मिलेगी।

1,500 करोड़ रुपये बजट

गौरतलब है कि एचआरटीसी हर साल लगभग 1,500 करोड़ रुपये के बजट पर संचालित होता है। निगम के पास करीब 3,000 बसों का बेड़ा है और इसकी आय का बड़ा हिस्सा राज्य सरकार की ग्रांट से आता है। सरकार के इस फैसले को पेंशनरों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।