Monday, 08 June 2026
हिमाचल प्रदेश
Himachal News: HRTC पेंशनरों को बड़ी राहत, हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच मिलेगी पेंशन, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला
डेली संवाद, शिमला।
Himachal News: हिमाचल प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) के हजारों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि अब एचआरटीसी पेंशनरों को हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच नियमित रूप से पेंशन का भुगतान किया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री ने शिमला में एचआरटीसी पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के दौरान लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पेंशन भुगतान को समयबद्ध और नियमित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार हर महीने 23 करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निपटारे के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने की भी घोषणा की गई है।
