डेली संवाद, कुल्लू। Accidnet News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की मनाली से पठानकोट जा रही बस पुलिस लाइन बाशिंग के पास अचानक सड़क पर पलट गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ।
हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर समेत छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।
मनाली से पठानकोट जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार HRTC की बस नंबर HP-38-9738 मनाली से पठानकोट जा रही थी। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल छह लोग सवार थे। इसी दौरान पुलिस लाइन बाशिंग के पास बस अचानक सड़क पर पलट गई।
हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
हादसे में ये लोग हुए घायल
कुल्लू बस हादसे में ड्राइवर मनमोहन सिंह (42), पुत्र जोगिंद्र सिंह, निवासी गांव वहाट, चुवाड़ी घायल हुए हैं।
यात्रियों में:
- श्याम लाल (45), पुत्र लाला राम, निवासी बास्कोला कटरेन, कुल्लू
- कृष्ण थापा (42), पुत्र ईमान थापा, निवासी बंदरोल, कुल्लू
- छाया देवी (25), पत्नी राकेश कुमार, निवासी कुठैड़, पठानकोट
- राकेश कुमार (31), पुत्र सरदारी लाल, निवासी कुठैड़, पठानकोट
के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
वहीं, बस के कंडक्टर प्रवीण सिंह (46), पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव खन्नी, नूरपुर को भी हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस सड़क पर पलटने के कारण हादसा हुआ, लेकिन बस आखिर किस वजह से पलटी, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। इसके साथ ही बस के चालक, परिचालक और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आ सकेगी।