Thursday, 23 April 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी, येलो अलर्ट के साथ लू और तेज हवाओं की चेतावनी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन का तापमान पहली बार 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, आज (23 अप्रैल) मौसम शुष्क रहेगा। किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विभाग (
IMD
) ने 24 और 25 अप्रैल को लगातार दो दिनों के लिए लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए 24 और 25 अप्रैल को येलो हीटवेव अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट पंजाब के आठ जिलों के लिए जारी किया गया है, जिनमें फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं।
[caption id="attachment_74356" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]