Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी, येलो अलर्ट के साथ लू और तेज हवाओं की चेतावनी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन का तापमान पहली बार 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, आज (23 अप्रैल) मौसम शुष्क रहेगा। किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ( IMD ) ने 24 और 25 अप्रैल को लगातार दो दिनों के लिए लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए 24 और 25 अप्रैल को येलो हीटवेव अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट पंजाब के आठ जिलों के लिए जारी किया गया है, जिनमें फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं। [caption id="attachment_74356" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

पंजाब में येलो अलर्ट जारी

इसके बाद पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे मौसम की स्थिति और खराब हो जाएगी। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से तीन दिनों के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पंजाब में सबसे गर्म स्थान फरीदकोट रहा, जहां तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 40.0 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 40.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 38.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 41.0 डिग्री सेल्सियस, फाजिल्का में 39.5 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस और रूपनगर में 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।