Tuesday, 09 June 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग में जारी किया येलो अलर्ट, जाने कब मिलेगी राहत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं अगले दो तक दिनों पंजाब में लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी नवीनतम चेतावनी के अनुसार, 9 और 10 जून को राज्य के कई जिलों में लू चलने की आशंका है। विशेषकर दक्षिण-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।