Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग में जारी किया येलो अलर्ट, जाने कब मिलेगी राहत

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं अगले दो तक दिनों पंजाब में लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी नवीनतम चेतावनी के अनुसार, 9 और 10 जून को राज्य के कई जिलों में लू चलने की आशंका है। विशेषकर दक्षिण-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य में 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू होगा, जिससे मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। इससे न केवल गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि तापमान में गिरावट भी आएगी।