Friday, 10 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब के विभिन्न जिलों में बीते दिन भारी बारिश हुई और आज भी कई स्थानों पर बारिश जारी है। मोहाली और चंडीगढ़ में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
पंजाब (Punjab) के लिए अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों में भारी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसके दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।