Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के विभिन्न जिलों में बीते दिन भारी बारिश हुई और आज भी कई स्थानों पर बारिश जारी है। मोहाली और चंडीगढ़ में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पंजाब (Punjab) के लिए अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों में भारी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसके दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

मध्यम बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ इस दौरान अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मनसा और संगरूर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली - इन पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मानसून सात दिन पहले पंजाब में प्रवेश कर चुका है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है।