Saturday, 06 June 2026
पंजाब
Rain Alert In Punjab: पंजाब में मौसम बदलेगा मिजाज, 7 जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: पंजाब (Punjab) में लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल आज यानि 6 जून को पंजाब के सात जिलों में बारिश और तीन जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज पंजाब (Punjab) के सात जिलों में बारिश और तीन जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Monsoon Alert[/caption]
तेज हवाओं की चेतावनी
बता दे कि मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में भी बारिश की संभावना है। [caption id="attachment_18258" align="alignnone" width="800"]
Monsoon Alert[/caption]