Skip to content

Rain Alert In Punjab: पंजाब में मौसम बदलेगा मिजाज, 7 जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: पंजाब (Punjab) में लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल आज यानि 6 जून को पंजाब के सात जिलों में बारिश और तीन जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज पंजाब (Punjab) के सात जिलों में बारिश और तीन जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तेज हवाओं की चेतावनी

बता दे कि मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में भी बारिश की संभावना है। [caption id="attachment_18258" align="alignnone" width="800"] Monsoon Alert Monsoon Alert[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग के मुताबिक यह 20 से 25 जून के बीच मानसून पंजाब में प्रवेश कर सकता है। वहीं इस वर्ष पंजाब में मानसून की बारिश सामान्य से 8 से 10 प्रतिशत कम रहने की आशंका है। वहीं मानसून से पहले की गतिविधियां जून के मध्य में शुरू हो सकती हैं। इस दौरान कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण राज्य का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। तापमान अब सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे है।