Skip to content

Punjab News: पंजाब में लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका, वॉशरूम के पास ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी

Ludhiana
Ludhiana
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन के वॉशरूम एरिया में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री घबरा गए और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। घटना के समय रेलवे स्टेशन पर कटरा स्पेशल ट्रेन खड़ी थी और बड़ी संख्या में यात्री अपने सफर की तैयारी में जुटे हुए थे। अचानक हुए धमाके के बाद स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई यात्री डर के कारण इधर-उधर भागने लगे, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को दी।

स्पेशल ट्रेन का हादसा

बताया जा रहा है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर कटरा स्पेशल ट्रेन का हादसा हो गया। ट्रेन जब चलने लगी तो 2 कोच को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। जिससे स्लीपर कोच का टॉयलेट धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया। दोनों कोच भी अलग हो गए। धमाके जैसी आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जिस वक्त हादसा हुआ, ट्रेन लुधियाना से चलने वाली थी। न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) नाम की यह ट्रेन आज (शनिवार) सुबह ही नई दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी।

कई लोग बाल-बाल बचे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका जिस स्थान पर हुआ, वहां मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि धमाके के कारण यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), Government Railway Police (GRP) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रभावित क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

मौके पर पहुंची जांच एजैंसियां

फिलहाल पुलिस और रेलवे अधिकारी धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि धमाका किस वजह से हुआ और इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।