Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में छापेमारी के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम को घेरा, गोली चलने से एक की मौत, मचा हड़कंप

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर जिले के मेहतपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान अटेंप्ट टू मर्डर केस के आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहतपुर निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है, जबकि पुलिस और मृतक के परिजनों के दावे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। जानकारी के अनुसार मेहतपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अटेंप्ट टू मर्डर मामले में वांछित आरोपी लवप्रीत अपने गांव बंगीवाल स्थित घर पर मौजूद है। सूचना मिलने के बाद मेहतपुर के एसएचओ अमन सैनी पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन इसी दौरान उसके परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। [caption id="attachment_20097" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar firing Jalandhar firing[/caption]

पुलिस टीम के साथ हाथापाई

पुलिस के अनुसार विवाद बढ़ने पर भीड़ ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। क्रॉस फायरिंग के दौरान एक गोली लवप्रीत की टांग में लगी। गंभीर रूप से घायल आरोपी को तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने पुलिस के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। परिवार का आरोप है कि लवप्रीत उस समय घर के बाथरूम में था और पुलिस ने उसे बाहर आने के बाद पीछे से गोली मार दी। परिजनों का कहना है कि गोली उसकी जांघ के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी जान चली गई।

वीडियो आया सामने

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा बन सकता है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जालंधर देहात के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस टीम, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध वीडियो फुटेज की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।