Saturday, 06 June 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में छापेमारी के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम को घेरा, गोली चलने से एक की मौत, मचा हड़कंप
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर जिले के मेहतपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान अटेंप्ट टू मर्डर केस के आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहतपुर निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है, जबकि पुलिस और मृतक के परिजनों के दावे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।
जानकारी के अनुसार मेहतपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अटेंप्ट टू मर्डर मामले में वांछित आरोपी लवप्रीत अपने गांव बंगीवाल स्थित घर पर मौजूद है। सूचना मिलने के बाद मेहतपुर के एसएचओ अमन सैनी पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन इसी दौरान उसके परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
[caption id="attachment_20097" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar firing[/caption]
Jalandhar firing[/caption]