Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर जंतर-मंतर पहुंचे, एयरपोर्ट पर 'काला हिट' से विरोध, देखें VIDEO
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Cockroach Janta Party Founder Abhijeet Dipke Reaches Jantar Mantar: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच गए, जहां उनकी पार्टी शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और विभिन्न भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए इस आंदोलन को छात्रों के हितों से जुड़ा बड़ा अभियान बताया है।
अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर आने में उन्हें लगभग एक घंटे का समय लगा। हालांकि देरी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय दीपके ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की किताब हाथ में लेकर मीडिया से बातचीत की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।