Skip to content

Punjab News: पंजाब में दर्दनाक हादसा, अस्थियां विसर्जित करने जा रहे 8 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

Punjab Accident News
Punjab Accident News
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फिरोजपुर (पंजाब)। Punjab Accident News: पंजाब के फिरोजपुर जिले (Firozpur Road Accident) में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। फाजिल्का रोड स्थित जंगा वाले मोड़ के पास एक पिकअप गाड़ी और घोड़ा ट्राला के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार लोग अपने एक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। सुबह के समय जब उनकी गाड़ी जंगा वाले मोड़ के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रहे घोड़ा ट्राला के साथ उसकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए। [caption id="attachment_20088" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Accident News Punjab Accident News[/caption]

राहत एवं बचाव कार्य शुरू

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। बाद में सभी घायलों को उपचार के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल थे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि कई मरीजों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

यातायात व्यवस्था बहाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। साथ ही मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।