Saturday, 02 May 2026
पंजाब
Rain Alert In Punjab: पंजाब में बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, 2 से 7 मई तक यलो अलर्ट जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Rain Alert In Punjab: पंजाब (Punjab) में हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग (
IMD
) के अनुसार, 2 मई से हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा में 7 मई तक लगातार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 2, 3, 6 और 7 मई को बारिश हो सकती है।
Punjab Weather Update[/caption]
तेज हवाएं चलने की संभावना
मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आज (2 मई) से शुरू होने वाले अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। [caption id="attachment_101745" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]