Skip to content

Rain Alert In Punjab: पंजाब में बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, 2 से 7 मई तक यलो अलर्ट जारी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: पंजाब (Punjab) में हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, 2 मई से हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा में 7 मई तक लगातार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 2, 3, 6 और 7 मई को बारिश हो सकती है।

तेज हवाएं चलने की संभावना

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आज (2 मई) से शुरू होने वाले अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। [caption id="attachment_101745" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो अब सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। बठिंडा में उच्चतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज सात जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बिजली के साथ बारिश

4 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है।