Harpal Singh Cheema[/caption]
GST Scam in Punjab: पंजाब में GST चोरों पर बड़ी कार्रवाई, लोहे और स्क्रैप से भरे 200 वाहन पकड़े, 5 करोड़ रुपए का माल जब्त
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
GST Scam in Punjab: लोहे और स्टील क्षेत्र में टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का ऐलान करते हुए, पंजाब के वित्त और आबकारी तथा कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि राज्य के कर विभाग ने 200 से अधिक वाहनों को कब्जे में लिया है और लगभग 5 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू का माल जब्त किया है। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस बड़ी इन्फोर्समेंट मुहिम का निशाना जाली बिलिंग और बिना सही दस्तावेजों के माल की ढुलाई को रोकना है, जिसमें उल्लंघन करने वालों पर 3 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगने की संभावना है।
ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताते हुए, आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा (
Harpal Singh Cheema
) ने बताया कि कर विभाग की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंटिव यूनिट ने आज एक बड़ी इन्फोर्समेंट मुहिम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने कहा, “यह रणनीतिक कार्रवाई मुख्य रूप से मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना और आस-पास के इलाकों समेत प्रमुख लोहा और स्टील बेल्ट पर केंद्रित थी। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य बिना वैध दस्तावेजों के माल की ढुलाई और जाली बिलिंग के गैर-कानूनी इस्तेमाल के माध्यम से हो रही टैक्स चोरी को सख्ती से रोकना था।”
[caption id="attachment_103294" align="aligncenter" width="1200"]
Harpal Singh Cheema[/caption]
Harpal Singh Cheema[/caption]