Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के ट्रैवल एजैंट ने लड़की को भेजा दुबई, वहां हुई संदिग्ध मौत, परिवार ने किया रोड जाम, जमकर हंगामा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे उनका गुस्सा बढ़ता गया। पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी बेटी को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर जेएस इंटरप्राइजेज के संचालक और रामामंडी निवासी जसकीरत सिंह और आशा रानी ने विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूली। एजेंटों ने लड़की को दुबई और ओमान भेजा, जहां कुछ समय बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का कहना है कि उन्हें न तो सही जानकारी दी गई और न ही एजेंटों ने कोई जिम्मेदारी ली। [caption id="attachment_109398" align="aligncenter" width="1200"] Travel Agent Against News Travel Agent Against News[/caption]

प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े

घटना के बाद से परिवार न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से वे आक्रोशित हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मुख्य सड़क पर बैठकर यातायात बाधित कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। [caption id="attachment_109397" align="aligncenter" width="1200"] Travel Agent Against News Update Travel Agent Against News Update[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।