Saturday, 18 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Weather Update: देशभर में मौसम का बदलेगा मिजाज: 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: देशभर में जारी उमस भरी गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई और अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने की भी आशंका जताई गई है।